देहरादून। सेवला कलां, माजरा स्थित रॉक वैली अपार्टमेंट्स में आज ओपन जिम एवं फ्रंट पार्किंग क्षेत्र का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली और वार्ड पार्षद मंजू कौशिक ने रॉक वैली अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में किया। उल्लेखनीय है कि एक वर्ष पूर्व विधायक विनोद चमोली ने सोसायटी के अपने पिछले दौरे के दौरान इन कार्यों को पूर्ण कराने का आश्वासन लोगो को दिया था इसी के तहत आज इन विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक विनोद चमोली के द्वारा किया गया।
आपको बता दें इन सुविधाओं के शुरू होने से सोसायटी के निवासियों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल रहा। विधायक विनोद चमोली ने उपस्थित सभी लोगो को शुभकामनाएँ दीं। वहीं सोसायटी के सदस्यों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक विनोद चमोली और पार्षद मंजू कौशिक का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जोशी, उपाध्यक्ष आशीष कुमार शर्मा, सचिव 
सोहन सिंह नेगी सहित अन्य सदस्य एवं निवासी उपस्थित रहे।
मुद्दा टीवी। देहरादून