18.2 C
Dehradun

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड लिबरल आर्ट्स में “एंटरप्रिन्योरशिप एंड इनोवेशन एक करियर ऑपर्च्युनिटी के रूप में” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

Must read

देहरादून।देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग की ओर से ”एंटरप्रिन्योरशिप एंड इनोवेशन एक करियर ऑपर्च्युनिटी -विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में युवा पत्रकार,सब एडिटर अमर उजाला देहरादून ,करन सिंह दयाल ने छात्र छात्राओं को इंटरप्रेन्योरशिप कैसे एक करियर ऑपर्च्युनिटी  बन सकती है इस बारे में जानकारी दी ।

कार्यक्रम की शुरुवात देवभूमि  उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के SOMC सेमिनार हॉल  में हुई जहां प्रो. वीसी. देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी प्रोफ़ेसर, डॉ रीतिका मेहरा ने मुख्य वक्ता पत्रकार करन सिंह दयाल को मोमेंटो देकर उनका स्वागत किया  और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र छात्राओं की इनोवेटिव सोच को बढ़ावा मिलता है और ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इसके बाद डीन, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म और लिबरल आर्ट्स डॉ विकास कुमार ने मुख्य वक्ता सब एडिटर अमर उजाला करन सिंह दयाल का स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया।

इसके बाद  पत्रकार करन सिंह दयाल ने छात्र छात्राओं से रूबरू होकर ये बताया कि आज के जमाने में युवा पीढ़ी कैसे अपने लिए खुद का मन पसंद करियर चुन सकती है और जीवन में सफलता प्राप्त कर सकती है। साथ ही उन्होंने कहा कि एक अच्छा एंटरप्रिन्योर वही है जो एक पॉजिटिव सोच रखता है चाहे मुश्किल कितनी भी हो। इस मौके पर स्कूल ऑफ जर्नलिज्म और लिबरल आर्ट्स के सभी फैकल्टी मेंबर और छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

देवेंद्र प्रसाद, मुद्दा टीवी,देहरादून

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article