देहरादून। सचिव, संस्कृत शिक्षा, जनगणना एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने उत्तराखंड के राज्यपाल से संस्कृत फ़िल्मोत्सव एवं स्वगणना पर की चर्चा.सचिव ने बताया कि समस्त जिलों एवं नगर निगमों को एक लाख स्वगणना की लक्ष्य प्राप्ति के उपरांत उन्हें पुनः संशोधित कर डेढ़ लाख से ऊपर कर दिया गया है. 27 नवंबर की दोपहर तक यह आंकड़ा लगभग 1 लाख 33 हजार हो गया है.। गढ़वाल में चमोली एवं कुमाऊँ में अल्मोड़ा टॉप पर बने हुए हैँ. इसी तरह से नगर निगमों में गढ़वाल में रूड़की एवं कुमाऊँ में हल्द्वानी-काठगोदाम ऊपर हैँ. बाकी जिलों एवं नगर निगमों में भी 30 नवंबर की रात्रि अर्थात स्वगणना के अंतिम दिन तक शतप्रतिशत से अधिक लक्ष्य की प्राप्ति हो जायेगी. इस हेतु जनगणना निदेशालय, समस्त जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त युद्ध स्तर पर कार्यरत हैँ.
सचिव ने राज्यपाल से द्वितीय राजभाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार हेतु आगामी दिसंबर/जनवरी माह में संस्कृत फ़िल्मोत्सव आयोजित किये जाने पर चर्चा करते हुए बताया कि अद्यतन भारतवर्ष में लगभग डेढ़ दर्जन से ज्यादा फ़िल्में संस्कृत में बन चुकी हैं. सचिव ने बताया कि इस तरह के फ़िल्मोत्सव के आयोजन से युवाओं में भी संस्कृत भाषा के प्रति रुझान बढ़ेगा. माननीय महोदय ने कहा कि देव भूमि में इस तरह के आयोजनों से ना केवल द्वितीय राजभाषा संस्कृत को प्रोत्साहन मिलेगा, अपितु समाज में भी संस्कृति के प्रति सकारात्मक संदेश का प्रवाह होगा.
