
देहरादून के प्रसिद्ध क्लब” रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स “की ओर से देहरादून की डूगा स्थित किंग्सटन इंपीरियल इंस्टिट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें किंग्सटन इंपीरियल इंस्टिट्यूट में पढ़ने वाले बच्चों और फैकल्टी मेंबर्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देवभूमि बल्ड बैंक और सुभारती बल्ड बैंक की मेडिकल टीम की निगरानी में 80 यूनिट रक्तदान किया।
रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर का उद्घाटन रिबन काटकर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत ने किया। इस मौके पर ऐश्वर्या रावत ने कहा कि रोटरी क्लब और किंग्सटन इंपीरियल कॉलेज की यह एक बहुत ही सराहनीय पहल है इस तरह के आयोजनों से कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत होती है और समाज सेवा का भाव उत्पन्न होता है। छात्रों द्वारा दान किया गया यह रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है साथ ही उन्होंने कहा कि देहरादून के दूसरे कॉलेजों में भी इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए ।
इससे पहले किंगस्टन इंपीरियल इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर जनरल अनिंदर सिंह अरोड़ा ने मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तराखंड ,ऐश्वर्या रावत को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया इस मौके पर डायरेक्टर जनरल किंगस्टन इंपीरियल इंस्टिट्यूशन ,अनिंदर सिंह अरोड़ा ने कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह के आयोजनों से संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों में सेवा भाव उत्पन्न होता है और इस समाज के प्रति जिम्मेदारी का एहसास होता है। मैं चाहूंगा कि साल में कम से कम दो से तीन बार इस तरह के शिविरों का आयोजन हमारे कॉलेज में हो क्योंकि रक्तदान से कई परिवारों के घरों का चिराग बुझने से बच सकता है।
वही रक्तदान शिविर के आयोजक रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स के अध्यक्ष, रोटेरियन सुनील शर्मा ने कहा कि हम कोशिश करते हैं कि अपने क्लब के माध्यम से सामाजिक हित में कार्य करते रहे इसी उद्देश्य से आज हमने किंग्सटन इंपीरियल कॉलेज में इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया है और यहां के बच्चों और फैकल्टी मेंबर्स में रक्तदान के प्रति जो जागरूकता और उत्साह देखने को मिला वो बहुत कम संस्थानों में देखने को मिलता हैं मैं रक्तदान करने वाले लोगों को दिल से धन्यवाद देता हूं।
इस मौके पर फाइनेंस कंट्रोलर किंगस्टन इंपीरियल इंस्टिट्यूशन विमलजीत अरोड़ा,, एजी० रोटेरियन तपन कौशिक, , रोटेरियन डॉक्टर जागृति नवानी, रोटेरियन श्रद्धा शर्मा ,रोटेरियनअनिल धस्माना, ग्राम प्रधान सुद्धोवाला निधि गैरोला,डायरेक्ट किंगस्टन इंपीरियल डॉ असलम सिद्दीकी, , सहित सभी फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।
अंजली,मुद्दा टीवी