पश्चिम बंगाल ।विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार मतदान प्रतिशत में बड़ा इजाफा देखने को मिला है, जिससे चुनावी मुकाबला और रोमांचक हो गया है। चुनाव आयोग के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई। कई जिलों में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आईं, खासकर महिलाओं और युवा वोटरों की भागीदारी काफी ज्यादा रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में TMC और BJP के बीच कड़ी टक्कर, सत्ता परिवर्तन की चर्चा और स्थानीय मुद्दों ने लोगों को घरों से बाहर निकलकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
उच्च मतदान प्रतिशत को चुनावी माहौल का बड़ा संकेत माना जा रहा है। TMC इसे अपने काम पर जनता की मुहर बता रही है, जबकि BJP इसे बदलाव की लहर करार दे रही है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से संवेदनशील इलाकों में भी शांतिपूर्ण मतदान हुआ। अब बढ़े हुए वोट प्रतिशत के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इसका फायदा किस पार्टी को मिलेगा। नतीजों के दिन साफ होगा कि जनता ने ममता बनर्जी पर भरोसा जताया है या भाजपा को मौका दिया है।
आयुष सिंह, मुद्दा टीवी।