उत्तराखंड । टिहरी गढ़वाल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब एक वाहन हरिद्वार में अंत्येष्टि में शामिल होकर घनसाली लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार, वाहन पहाड़ी रास्ते में अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही कई लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि कुछ की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से मदद और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला।
वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है, साथ ही घायलों के इलाज के लिए भी सहायता राशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं और घायलों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।
मनीषा कुंवर, मुद्दा टीवी