20.3 C
Dehradun

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के माध्यम से संस्कृत विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए 17 दिनी आनंद कार्यक्रम की शुरुआत.

Must read

देहरादून।उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के माध्यम से संस्कृत विद्यार्थियों हेतु 17 दिवसीय इनट्यूशन प्रशिक्षण तथा शिक्षकों के लिए आनंद कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ किया गया.श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय,देहरादून में आयोजित उद्घाटन दिवस के इस कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री ख़ज़ान दास उपस्थित रहे जबकि उद्घाटन सत्र मे संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में 4 संस्कृति विद्यालयों श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय, श्रीमद् दयानंद आर्ष ज्योतिर्मठ गुरुकुल, श्री शिवनाथ संस्कृत महाविद्यालय, द्रोणस्थली आर्ष कन्या गुरुकुल महाविद्यालय द्वारा प्रतिभाग किया गया और ये कार्यक्रम उत्तराखंड0 संस्कृत शिक्षा विभाग की पहल पर भारत वर्ष में संस्कृत विद्यालयों में प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कैबिनेट मंत्री  खजान दास  ने विभिन्न संस्कृत विद्यालयों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया तथा विद्यार्थियों और शिक्षकों के सर्वांगीण विकास में इस प्रकार के कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में एकाग्रता, अंतरज्ञान, आत्मविश्वास एवं अंतर्निहित क्षमताओं के विकास के साथ-साथ उनके द्वारा आंखों पर पट्टी बाँधकर भी कैसे पढ़ सकते हैँ, ये सीखना तथा शिक्षकों के जीवन में प्रसन्नता, सकारात्मक सोच एवं मानसिक शांति को बढ़ावा देना था। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्र एवं गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनके माध्यम से उनकी एकाग्रता एवं आंतरिक क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास किया गया।वहीं, दूसरी ओर शिक्षकों के लिए आयोजित आनंद कार्यक्रम में तनावमुक्त एवं प्रसन्न जीवन, सकारात्मक दृष्टिकोण तथा मानसिक शांति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. उपनिदेशक डॉ. वाजश्रवा आर्य, श्रीपरशुराम चतुर्वेद विद्यालय के प्रबंधक पवन कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य भरतराम तिवारी, डॉ. रामभूषण बिजलवान,  गौरव बक्शी, बी. एम. शर्मा,  शम्भू थापलियाल,  दिनेश कालिया, अभिलाष शर्मा , स्थानीय पार्षद महेंद्र कौर कुकरेजा सहित विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।विद्यालय प्रबंधन की ओर से आचार्य पवन कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, आयोजकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article