देहरादून। बारिश भी नहीं रोक पाई कांग्रेसियों के जोश को।
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद किए गए ‘शुद्धिकरण’ के दोषियों पर कार्रवाई की मांग और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR के विरोध में कांग्रेस ने देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेसी इस कूच में शामिल हुए। कूच के दौरान तेज़ बारिश भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और नेताओं के जोश को कम नहीं कर पाई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस कूच में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य,चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत , सह प्रभारी मनोज यादव, सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, दिल्ली प्रभारी एवं मंगलौर विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन, बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा सहित कांग्रेस के सभी सीनियर नेता मौजूद रहे।
मुद्दा टीवी।