27.2 C
Dehradun

जूडो, फेंसिंग और योगासन प्रतियोगिताओं का आगाज, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 

Must read

देहरादून।युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखंड के तत्वावधान में राज्य स्तर पर  आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण का सोमवार को शुभारंभ हुआ। देहरादून के आमवाला में जूडो तथा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में फेंसिंग प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया गया। वहीं, हरिद्वार के रोशनाबाद में योगासन प्रतियोगिता का भी शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने आमवाला पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, हरिद्वार के रोशनाबाद में आपदा प्रबंधन एवं पंचायतीराज मंत्री मदन कौशिक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा है। इससे प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की पहचान होने के साथ ही उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के माता-पिता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज समाज की सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। अभिभावक अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो सराहनीय है।

फेंसिंग में सार्थक जैन ने जीता स्वर्ण
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित अंडर-14 बालक फॉयल वर्ग में सार्थक जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य सिंह पुंडीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मंथन पंत और श्लोक मेहता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सार्थक जैन एवं मंथन पंत देहरादून, जबकि आदित्य सिंह पुंडीर ऊधमसिंह नगर जिले से हैं।

इस अवसर पर अपर निदेशक आरसी डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल, उप निदेशक शक्ति सिंह, एसके जयराज, सहायक निदेशक दीप्ति जोशी, सहायक निदेशक राजेश ममगाईं, प्रधानाचार्य महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज शबाली गुरुग, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पांडे, जिला क्रीड़ाधिकारी रविंद्र भंडारी, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी रोहित कुमार सहित नितेश शैलानी, हेमा परिहार, ज्योति एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article