देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में उत्तराखंड बीजेपी का घोषणा पत्र जारी किया है।
बीजेपी के घोषणा पत्र के खास मुद्दे:
– चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
– हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
– पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
– स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
– किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
– लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
– युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
– देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
– स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
– पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
– 45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
– छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
– हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
– बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
– उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भाजपा
घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया कि उत्तराखंड के हर जिल में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाएंगे. इस घोषणा पत्र में मनरेगा श्रमिकों के वेतन में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि की बात कही गई है। उत्तराखंड के हर गांव में मजबूत वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली स्थापित की जाएगी। वहीं पीएम-वाणी योजना के जरिए हर गांव में वाई-फाई हॉट स्पॉट का वादा किया गया है।
गरीब घर और गरीब महिलाओं को साल में तीन गैस सिलिंडर फ्री देंगे। बीपीएल परिवारों की महिला मुखिया को 2000 रुपये प्रतिमाह, उस परिवार के बच्चों को 1000 प्रति माह अलग से दिया जाएगा। महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ की निधि रखी जाएगी। सचल चिकित्सालय शुरू किए जाएंगे, जिसमे सभी सुविधाएं होंगी। वहीं मोबाइल अस्पतालों में जन औषधि में 190 से बढ़ाकर 400 दवाई तक दी जाएंगी। असंगठित मजदूरों को 6000 की पेंशन और पांच लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा।
निर्धन परिवारों की महिला मुखियाओं को हर महीने 500 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। प्रमुख औद्योगिक शहरों में कार्यरत महिलाओं के लिए 10 नए महिला आवास बनाए जाएंगे। राज्य भर में महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष बनाया जाएगा। युवाओं के रोजगार के लिए 50 हजार सरकारी नौकरियां होंगी। जिसमे 24 हजार नौकरियां तुरंत दी जाएंगी। युवाओं के लिए मॉडल करियर सेंटर खोले जाएंगे और ऑनलाइन आधुनिकीकरण रोजगार कार्यालय के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। IAS, IPS, IFS अधिकारी, विशेषज्ञों द्वारा प्रतियोगी परीक्षार्थियों को प्रशिक्षण और सलाह दी जाएगी। राज्य भर में समर्पित सैनिक प्रशिक्षण स्टेडियम खोले जाएंगे।
पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में स्मार्ट विलेज कार्यक्रम बनाया है। राज्य के सभी गांवों को विकसित करने के लिए बीजेपी मिशन चलाएगी और 2025 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए कम से कम एक एटीएम स्थापित किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत में सुसज्जित सामुदायिक और मनोरंजन केंद्र खोले जाएंगे। पीएम वाणी योजना के तहत प्रत्येक गांव में वाई-फाई हॉट स्पॉट सुविधा मिलेगी। हर गांव में मजबूत वेस्ट मैनेजमेंट प्रणाली स्थापित की जाएगी। पंचायत स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकास कार्यक्रम के लिए एक करोड़ रुपए दिए जाएंगे। मनरेगा श्रमिकों के वेतन में चरणबद्ध तरीके से वृद्धि करने की योजना भी है।
लव जिहाद कानून को और कठोर किया जाएगा।इसके साथ ही महिला थानों की संख्या को दोगुना करते हुए 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत की जाएगी। उधमसिंह नगर और हरिद्वार में तीन नई सशस्त्र पुलिस बटालियन बनाई जाएंगी। प्रदेश में महिला थानों की संख्या दोगुना और 100 महिला पेट्रोलिंग कारों की शुरुआत करने की और पुलिस ग्रेड-पे को लेकर उचित कदम उठाए जाने की घोषणा की है। प्रदेश में दंगों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस बल को मजबूत किया जाएगा। जिसके तहत 20 वज्र वाहन और 4 हजार (लेवल-5) का बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदे जाएंगे। 320 आधुनिक 4×4 वाहन और पुलिसकर्मियों के लिए 5 हजार इंसास राइफल खरीदने का लक्ष्य रखा गया है और साथ ही 5 हजार बेरेटा 92 एफएस पिस्टल पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने कहा कि ये दृष्टिपत्र उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने की दिशा में मार्ग प्रशस्त करेगा। हमने ये भी देखा कि किस योजना पर कितना पैसा लगेगा और कहां से आएगा। इस दृष्टिपत्र में हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखा गया है। हम हर दृष्टि से सुरक्षित देवभूमि चाहते हैं। भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए हम भू-कानून लाएंगे। पूर्व सैनिकों के कल्याण की दिशा में काम किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत की याद में पूर्व सैनिक क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट बनाया जाएगा. जिसमें पांच लाख तक की सुविधा होगी।
दृष्टिपत्र की समिति के अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के मुताबिक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार अंतिम गांव व्यक्ति से दृष्टिपत्र तैयार करने के लिए सुझाव लिए गए हैं। पार्टी ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर और ऑनलाइन माध्यम से 78 हजार लोगों के सुझाव प्राप्त किए। बकौल डॉ. निशंक, दृष्टिपत्र में किसान, महिला, डॉक्टर, इंजीनियर, कर्मचारी, व्यापारी, उद्यमी, छात्र, युवा हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है।
यह हमारा उत्तराखंड को 2025 में देश का अग्रणीय राज्य बनाने का दृष्टिपत्र है। दृष्टिपत्र में देरी के सवाल पर निशंक ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। चुनाव घोषणापत्र ऐसे ही जारी किए जाते हैं। निशंक के मुताबिक, जिस तरह सबसे बड़े विमर्श से नई शिक्षा नीति तैयार की गई, उसी तरह का होमवर्क दृष्टि पत्र तैयार करने में किया गया। यह गेमचेंजर का काम करेगा।
बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा बीजेपी का घोषणा पत्र जनता का घोषणा पत्र है. उन्होंने कहा कि 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुझाव पेटी रखी गई थीं, जिसमें किसानों, महिलाओं, युवाओं के सुझाव आए. मदन कौशिक ने कहा कि समाज के हर वर्ग को फोकस कर घोषणा पत्र बनाया गया है.78 हजार सुझाव लिए गए: बीजेपी ने दृष्टि पत्र बनाने के लिए ड़ रमेश पोखरियाल निशंक के अगुवाई में एक कमेटी बनाई थी. डॉ निशंक ने बताया कि दृष्टि पत्र में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के सुझावों का शामिल किया गया है. लगभग 78 हजार लोगों से ये सुझाव लिए गए हैं. डॉ निशंक के अनुसार सभी वर्गों के मुद्दे को दृष्टि पत्र में शामिल किया गया है.