देहरादून, । देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी (डीबीयूयू) में साहित्य, ज्ञान, अनुसंधान और शैक्षणिक उत्कृष्टता को समर्पित दो दिवसीय पुस्तक मेले ‘बुकवर्स 2026’ का शुभारंभ हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय जीएसटी ऑडिट के आयुक्त नितिन वापा (आईआरएस) तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के निदेशक संजय गुप्ता मौजूद रहे तथा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार, प्रति कुलपति प्रो. डॉ. आनंद शुक्ला, प्रो. डॉ. आर. के. त्रिपाठी और प्रो. डॉ. रितिका मेहरा सहित देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के सभी फैकल्टी मेंबर और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय के शिक्षकों की पुस्तकों का विमोचनसमारोह का मुख्य आकर्षण विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों द्वारा लिखित शोधपरक पुस्तकों का विमोचन रहा। इस दौरान डॉ. राहुल भट्ट की पुस्तक
‘एआई-ड्रिवन करियर काउंसलिंग: ट्रांसफॉर्मिंग असेसमेंट इनटू सक्सेस’ का औपचारिक लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त, डीन चंद्रमौली ढौंडियाल,


शुभांग वालिया के शैक्षणिक प्रकाशनों को भी प्रदर्शित किया गया, जो विश्वविद्यालय की नवाचार और अंतःविषय शोध के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
बाहरी राज्यों के प्रकाशकों ने लगाई प्रदर्शनी
मेले में दिल्ली, राजस्थान और महाराष्ट्र के प्रमुख प्रकाशकों ने भाग लिया और विभिन्न विषयों की शैक्षणिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्टालों का अवलोकन किया और नवीनतम साहित्य एवं शोध सामग्री की जानकारी ली।
वही इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष संजय बंसल और उपाध्यक्ष अमन बंसल भी मौजूद रहे जिनके हाथों सभी नए लेखकों की पुस्तक का विमोचन हुआ। कार्यक्रम का संयोजन पुस्तकालय समिति की अध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रीति हांडा के नेतृत्व में मुख्य पुस्तकालयाध्यक्ष रेखा ठाकुर एवं पुस्तकालय समिति की टीम द्वारा किया गया।
देवेंद्र प्रसाद। मुद्दा टीवी देहरादून।