उत्तराखंड। उत्तराखंड की बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल शाहू की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है और साहू की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है वही आज एक हफ्ते बाद भी साहू का पता नहीं चल पाया है कि गिरधारी लाल शाहू कहा है। वही अब साहू के सामने नहीं आने के बीच उनके नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही है। इसी के तहत कुमाऊं के चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिलों से लगी नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने और चौकसी बढ़ाने को कहा गया है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुमाऊं की आईजी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियां 24 घंटे सतर्क रहती हैं। हालांकि, गिरधारी लाल साहू के नेपाल भागने की पुष्टि नहीं हुई है।
15अक्टूबर को मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल शाहू के खिलाफ पुलिस में दर्ज की थी रिपोर्ट
आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ देहरादून के कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल शाहू के ऊपर मारपीट, उत्पीड़न और अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही एक विडियो भी सोशल मीडिया में डाला था। रेखा आर्य ने अपने पति गिरधारी लाल शाहू पर कई आरोप लगाए थे और इन आरोपों की पुष्टि के लिए रेखा आर्य ने गिरधारी लाल शाहू के 2ऑडियो भी सोशल मीडिया में डाले थे। हालांकि गिरधारी लाल शाहू ने भी एक विडियो के माध्यम से इन आरोपों को झूठ बताते हुए रेखा आर्य द्वारा सोशल मीडिया में डाले गए ऑडियो को AI जनरेटेड बताया था।मामले की जांच कर रही एसआईटी ने मंत्री रेखा आर्या के बयान दर्ज किए है।