28.2 C
Dehradun

अल्मोड़ा के रवि टम्टा रातोंरात बने सोशल मीडिया स्टार, बनाई उड़ने वाली कार।

Must read

अल्मोड़ा। कहते हैं अगर आपके अंदर कुछ करने की लगन हो तो आप अंधरे में भी रास्ता ढूंढ लेते हैं और फिर आप कुछ ऐसा कर दिखाते हैं कि पूरा जमाना आपकी ही चर्चा करता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है अल्मोड़ा जिले के काफलीखान के दुनाड़ गांव निवासी युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने । रवि टम्टा ने अपने नवाचार और तकनीकी कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए “हैपिडा स्काइनेक्स (Hapida Skynex)” नामक स्वयं निर्मित सिंगल सीटेड फ्लाइंग व्हीकल डिवाइस से सफल ट्रायल उड़ान भरकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है जिसके बाद लोकल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय मीडिया तक केवल रवि टम्टा की इस उपलब्धि की ही बात हो रही हैं । रवि टम्टा को  उनकी इस विशेष उपलब्धि पर आम से खास हर कोई बधाई दे रहा है। बधाई देने वालों में सीएम पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, सांसद अजय टम्टा सहित कई  वीआईपी शामिल हैं ।

रवि टम्टा द्वारा तैयार किया गया,यह विशेष डिवाइस पूर्णतः इलेक्ट्रिक पावर से संचालित है, जो इसे पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक तकनीक का उत्कृष्ट उदाहरण बनाता है। सीमित संसाधनों में तैयार किए गए इस फ्लाइंग व्हीकल ने पूरे देश में उत्साह और जिज्ञासा का माहौल पैदा किया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा से वीडियो कॉल के माध्यम से बात की और रवि टम्टा को उनकी इस उपलब्धि  पर बधाई देते हुए इसको  ऐतिहासिक बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह नवाचार प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देता है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रवि टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

मुद्दा टीवी। अल्मोड़ा

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article