11.7 C
Dehradun

गदरपुर:कांग्रेस के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगा रहे थे जिस बीजेपी विधायक पर आरोप, बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस पहुंचे बीजेपी विधायक बोले :भाई है हम

Must read

गदरपुर।कहते हैं राजनीति के अपने अलग रंग अपने अलग रूप होते हैं यहां कब क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता। गदरपुर में भी राजनीति का एक नया रूप देखने को मिला जिसकी चर्चा पूरे उत्तराखंड में हो रही है क्या है पूरा वाक्या आपको बताते हैं।युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे और बीजेपी विधायक  अरविन्द पांडे  पर कई आरोप लगा रहे थे तभी अचानक बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय बीच कॉन्फ्रेंस में पहुंच जाते हैं ।  कुछ  देर के लिए सब अचंभे रह जाते हैं तभी पत्रकार जैसे ही विधायक अरविन्द पांडे से सवाल पूछते हैं  विधायक जी आप यहां कैसे ? तो बीजेपी विधायक अरविंद पांडे बिना बात घुमाए बोलते हैं सुमित भुल्लर मेरे छोटे भाई हैं जब भी मैं यहां से गुजरता हूं तो यहां जरूर रुकता हूं आज भी यहां से गुजर रहा था तो सोचा अपने भाई से मिलते हुए जाऊं। इतने में ही कांग्रेसी नेता सुमित भुल्लर कहते हैं कि अब आप आए हैं तो चाय पीकर ही जाएंगे। और दोनों हंसकर अंदर की तरफ चले जाते हैं।
​लोगो का कहना है आज उत्तराखंड में जैसा माहौल हो रहा है ऐसे में अरविंद पांडे जी की तारीफ तो बनती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article