16.3 C
Dehradun

मुद्दा टीवी अपनी पांच साल की स्थापना पर लॉन्च करेगा,,मुद्दा टीवी मैगज़ीन, उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान से सम्मानित उत्तराखंड की 25 हस्तियों की जिंदगी और काम के बारे में लोगों को कराएगा रुबरु

Must read

,,मुद्दा टीवी उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान,, की हर तरफ है चर्चा, उत्तराखंड में इस तरह का पहला आयोजन जहां एक साथ 50 हस्तियों को किया गया सम्मानित।

 

देहरादून। पिछले पांच साल से निष्पक्ष पत्रकारिता के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुके न्यूज पोर्टल, मुद्दा टीवी, अपनी स्थापना के 5 साल के सफर को यादगार बनाने के लिए मुद्दा टीवी मैगज़ीन की शुरुवात करने जा रहा है। इस मैगज़ीन में मुद्दा टीवी के 5 साल के सफ़र के साथ साथ गढ़वाल, कुमाऊं, और जौनसार से,, मुद्दा टीवी उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान से सम्मानित ,,50 हस्तियों में से  किन्हीं 25 हस्तियों की जिंदगी के बारे में और समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे काम को मुद्दा टीवी मैगज़ीन के माध्यम से  दर्शकों तक पहुंचाया  जाएगा   ताकि समाज के अन्य लोगों को भी इन सच्चे समाजसेवियों के बारे में पता चल सकें।

इस बात की जानकारी देते हुए मुद्दा टीवी खबर के संस्थापक  और प्रधान संपादक Mudda TV ,देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि कुछ दिन पहले  मुद्दा टीवी ने  देहरादून के नगर निगम सभागार में मुद्दा टीवी उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान का आयोजन किया था जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी व पूर्व सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत जी और  अति विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व जज उत्तराखंड हाईकोर्ट न्यायमूर्ति राजेश टंडन जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल जी और दर्जा राज्यमंत्री देवेंद्र भसीन जी और किसान यूनियन एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत शर्मा जी पहुंचे थे।  इस कार्यक्रम में लगभग पूरे उत्तराखंड से 450 लोग पहुंचे थे जिन्होंने मुद्दा टीवी  के इस कार्यक्रम और सोच की तारीफ की थी। इस कार्यक्रम में मुद्दा टीवी ने,,मुद्दा टीवी उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान ,,से उत्तराखंड की 50 हस्तियों को सम्मानित किया  था और अब हम मुद्दा टीवी मैगज़ीन की शुरुवात करने जा रहे हैं जिसकी डिज़ाइजिंग पर काम चल रहा है। देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मैगज़ीन में मुद्दा टीवी के 5 साल के सफर, के साथ साथ हम मुद्दा टीवी उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान से सम्मानित 50 लोगों में से किन्हीं 25 लोगो के जीवन और समाज के लिए उनके द्वारा किए जा रहे कार्य से भी लोगों को रूबरू कराएंगे। साथ ही देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुरुवात में मुद्दा टीवी की लगभग 10 हज़ार कॉपी निकाली जाएगी जिनको उत्तराखंड के 13 जिलों में भिजवाया जाएगा।

मुद्दा टीवी, देहरादून।

 

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article