20.2 C
Dehradun

वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक के दौरान ऋषिकेश एम्स में किया गया जागरूकता कार्यक्रम

Must read

ऋषिकेश। वर्ल्ड ब्रेस्ट फीडिंग वीक के तहत एम्स ऋषिकेश में स्तनपान जनजागरुकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह मौजूद रहीं। इस अवसर पर जनजागरुकता के लिए पब्लिक टॉक के अलावा क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता, स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से नवजात शिशुओं की माताओं, उनके तीमारदारों को स्तनपान का महत्व समझाया गया।

इस अवसर पर निदेशक एम्स ने ब्रेस्ट फीडिंग पॉड कक्ष का उद्घाटन किया, बताया गया कि इससे अस्पताल में मौजूद नवजात शिशुओं की माताओं को अपने शिशु को दुग्धपान कराने के लिए एकांत स्थान उपलब्ध हो सकेगा और जानकारी देते हुए बताया कि इस विषय को संस्थागत स्तर पर बढ़ावा देने के लिए स्तनपान फैलोशिप कोर्स शुरू करने व मिल्क बैंक की स्थापना की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।वही डीन एकेडमिक प्रोफेसर डॉ. जया चतुर्वेदी ने  बताया कि प्रसव से पूर्व गर्भवर्ती स्त्रियों, उनके परिजनों को नवजात शिशु को स्तनपान के लिए जागरुक करना नितांत आवश्यक है साथ ही नवजात शिशु विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीपर्णा बासु ने मां के दूध को अमृत तुल्य बताया, उन्होंने कहा कि अस्पताल व सामाजिक स्तर पर स्तनपान सलाहकार को बढ़ावा दिए जाने की जरुरत है।

विश्वस्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में एमएससी नर्सिंग की मानसी विस्वास प्रथम, बीएससी नर्सिंग निकिता कुमारी द्वितीय व बीएससी नर्सिंग हर्षिता व मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में क्रमश: बीएससी नर्सिंग की निरमा प्रथम, एमएससी नर्सिंग की मानसी ने ​द्वितीय व एनआईसीयू नर्सिंग ऑफिसर रजनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नर्सिंग क्विज में भावना, प्रीति आनंद व पीजी क्विज अदिति ढाका व सौरा दासगुप्ता अव्वल रहीं साथ ही विजेता प्रतिभागियों को कार्यकारी निदेशक व डीन अकादमिक ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव मित्तल, नर्सिंग प्राचार्य प्रो. स्मृति अरोड़ा , चीफ नर्सिंग ऑफिसर रीटा शर्मा, आयोजन सचिव व नियोनेटोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुमन चौरसिया, कॉलेज ऑफ नर्सिंग फैकल्टी डॉ. रूपिंदर देयोल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मयंक प्रियदर्शी, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट श्रीनोय आशीष कुमार, सुमन कंवर, पूजा बंगवाल आदि मौजूद थे।

तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article