सोमेश्वर( अल्मोड़ा) – क्षेत्रीय विधायकऔर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज अपनी सोमेश्वर विधानसभा प्रवास पर पहुंची और बसौली नईडोल का लोकार्पण कर शिलान्यास किया और कहा कि जल्द ही सड़क निर्माण होने से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।साथ ही सुनौली ग्राम सभा स्थित स्वर्गीय सोबन सिंह जीना स्मृति संग्रहालय पर पहुंचकर एक माँ के तहत वृक्षारोपण किया और कहा कि ये हमारी एक नैतिक जिम्मेदारी है कि हम पर्यावरण को बचाएं और प्रकृति को हरा भरा रखें।
इसके बाद मंत्री ने जन मिलन समारोह में स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना इस दौरान लोगो ने अपनी समस्याओं के साथ-साथ अपनी मांगों से भी अवगत कराया। वही मंत्री रेखा आर्य ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर सभी समस्याओं को प्राथमिक आधार पर जल्द दूर करने के दिशा निर्देश दिए और जानकारी देते हुए सभी को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगातार काम कर रही है और हर व्यक्ती तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप नगरकोटी, पूर्व जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा रवि रौतेला, मंडल महामंत्री भूधर भाकुनी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारा निहाल समेत पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।
तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी