16.3 C
Dehradun

अमेरिका।जो बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव की रेस से बाहर, अपना नाम लिया वापस।

Must read

वॉशिंगटन, अमेरिका: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने आज अपना नाम अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से वापस ले लिया है, इसकी सूचना उनके चुनाव अभियान द्वारा जारी एक बयान के माध्यम से मिली है।

बाइडेन ने अपने बयान में कहा, मेरे डेमोक्रेटिक साथियों मैंने नामांकन अस्वीकार करने और अपने बचे हुए कार्यकाल में सारी ऊर्जा अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर केंद्रित करने का फैसला लिया है। आज मैं कमला हैरिस के नाम का पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर पूरा समर्थन करता हूं जिनका लक्ष्य है देश का पुनर्निर्माण करना और लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ना। अब समय आ गया है कि हम एक जुट होकर ट्रम्प को हराये।जो बाइडेन ने इस निर्णय को लेकर देश के लोगों का धन्यवाद दिया और कहा कि वे अपनी राष्ट्रभक्ति और सेवा भावना से हमेशा प्रेरित रहेंगे।

आपको बता दें 4 महिने बाद अमेरिका में राष्ट्रपति के चुनाव होने वाले हैं और जो बाइडन का नाम वापस लेना अमेरिकी राजनीतिक दलों में एक बड़ी चर्चा का विषय बन गया है, वही अब राजनीतिक विशेषज्ञ इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि जो बाइडन का नाम वापस लेने के बाद आगामी राष्ट्रपति चुनाव में किस प्रकार का प्रभाव पड़ेगा। साथ ही ये एक बड़ा सवाल रहेगा कि क्या कमाल हैरिस अमेरिका की नयी राष्ट्रपति बन पाएँगी? या डोनाल्ड ट्रम्प इस बार भी बाज़ी मार जाएंगे?

तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article