हेमवंती नंदन बहुगुणा गड़वाल विश्वविद्यालय से सम्बन्धित कालेजों में आजकल परिक्षा चल रही है और कई सेमेस्टर की परीक्षाएं पूर्ण भी हो चुकी है। वही विश्वविद्यालय ने एक सर्कुलर जारी कर 1 जून को होने वाली समस्त विषयो की परीक्षाओ को अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया है।
परीक्षा नियंत्रक की ओर से लिखित में जारी आदेश में कहा गया है कि एक जून को आयोजित होने वाली बीपीएड, एमएड, और एमपीएड की प्रवेश परीक्षा को देखते हुए 1 जून को होने वाली समस्त स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाओ को अगले आदेश तक के लिए रद्द किया जाता है।
मुद्दा टीवी।