20.3 C
Dehradun

सिविल सेवा की निशुल्क तैयारी करवाएगा माधवी फाउंडेशन ,मेधावी छात्रों को देगा आगे बड़ने में सहायता

Must read

हल्द्वानी |सिविल सेवा की निशुल्क तैयारी को लेकर माधवी फाउंडेशन के सदस्यों  ने नैनीताल एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा से मुलाकात की, इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी नैनीताल को संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया ,साथ ही बताया कि भविष्य में संस्था उत्तराखंड मूल के छात्रों को सिविल सेवा की निशुल्क तैयारी करवाएगी।साथ ही संस्था के सदस्यों ने एसएसपी नैनीताल को एक गेस्ट लेक्चर के लिए भी आमंत्रित किया । वही एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष पीयूष जोशी ने बताया कि बहुत जल्द वह उत्तराखंड मूल की छात्रों के लिए सिविल सेवा की निशुल्क तैयारी व अनुभवी अधिकारियों के मार्गदर्शन में उचित मार्गदर्शन के लिए एक केंद्र नैनीताल जिले में खोलने जा रहे हैं ।जिसके लिए लोग रजिस्टर करने हेतु उनसे 9999494360 पर संपर्क कर सकते हैं, साथ हि उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रथम चरण में छात्र महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय के समस्त महाविद्यालय में सिविल सेवा की तैयारी करने हेतु पुस्तक प्रत्येक महाविद्यालय की लाइब्रेरी में पूर्ण रूप से निशुल्क वितरित करने की योजना है ।जिसमें सभी समाजसेवी और सामाजिक संगठनों से सहयोग लेकर हर महाविद्यालय में सिविल सेवा की परीक्षाओं की पुस्तकों को प्रदान किया जाएगा।

इसके बाद पहले कोचिंग ऑनलाइन माध्यम में और फिर ऑफलाइन सेंटर के माध्यम से चालू की जाएगी। जिसका पहला केंद्र नैनीताल के हल्दुचौड़ क्षेत्र में रहेगा। इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष सचिन फुलारा,कोषाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, सदस्य प्रतिक जोशी आदि लोग मौजूद रहे।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article