13.3 C
Dehradun

लालकुआं, व्यापार मंडल चुनाव संपन्न।

Must read

लालकुआं प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव संपन्न हो गया है अध्यक्ष और महामंत्री चुन लिए गए हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लाल कुआं में बहुप्रतीक्षित सीट अध्यक्ष एवं महामंत्री पद का भी रात साढ़े 3 बजे निर्णय हो गया। जिसमें व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रत्याशी अनूप भाटिया को भारी मतों से पराजित करते हुए पुनः विजयश्री हासिल की।पहले राउंड से ही जबरदस्त बढ़त बनाते हुए दीवान सिंह बिष्ट और अनूप भाटिया के बीच मतों का काफी अंतर रहा, दीवान सिंह बिष्ट ने सभी राउंड में बढ़त हासिल की। तथा इस मुकाबले को एकतरफा मुकाबला बना दिया। वही महामंत्री पद पर जहां पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे वही 3 के बीच जबरदस्त फाइट रही। अंततः निवर्तमान महामंत्री दिनेश लोहनी ने विनोद शर्मा को नजदीकी मुकाबले में पराजित किया, महामंत्री पद पर जैसे-जैसे राउंड बढ़ते गए प्रत्याशियों का टेंशन भी बढ़ता रहा, क्योंकि अत्यधिक कम अंतर से दिनेश लोहनी बढ़त बना रहे थे, परंतु उनके जादुई आंकड़े को अन्य उनके प्रतिद्वंदी नहीं छू सके।प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के लिए मंगलवार की प्रातः 8 बजे से यहां वार्ड नंबर 1 स्थित अंबेडकर पार्क में मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रातः से ही व्यापारियों की भारी भीड़ वोट डालने के लिए जुट गई थी, जो कि शाम 4 बजे निर्धारित समय तक लगी रही। लगभग आधा घंटा अधिक 4:30 तक वोटिंग चलती रही, जिसमें कुल 1339 कुल मतों में से 1251 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार 94. 4 प्रतिशत लोगों ने वोट दिए। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और 9:20 मिनट से रिजल्ट आना चालू हो गया था जो रात को 3:30 बजे तक फाइनल रिजल्ट आया ।वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेश चौधरी, उपाध्यक्ष पद पर नंदन सिंह राणा, महिला उपाध्यक्ष पद पर मीना रावत, कोषाध्यक्ष पद पर शुभम शर्मा, प्रचार मंत्री रवि अनेजा, संगठन मंत्री किशन भट्ट, उप सचिव पद पर विनोद पांडे ने जीत दर्ज किया है।

राहुल दुमका।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article