24.2 C
Dehradun

अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार। लालकुआं

Must read

नैनीताल ।पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार विगत कुछ दिनों से थाना लाल कुआं क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पुलिस को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके चलते एसपी सिटी के निर्देशानुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी लाल कुआं व प्रभारी निरीक्षक व एस एस आई कोतवाली लाल कुआं द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए जिसके चलते सुंदर सिंह बिष्ट उर्फ़ देवा पुत्र शेर सिंह निवासी शास्त्री नगर थर्ड बिंदुखत्ता लाल कुआं नैनीताल को अवैध तमंचा 315 बोर मय दो जिंदा कारतूस के साथ गंदा नाला पुल दवाई फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया गया ।
जिसके खिलाफ थाना लाल कुआं पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
आपको बता दें कि अभियुक्त के विरुद्ध 15 जनवरी 2022 को जिला बदर की कार्रवाई की गई थी तथा अभियुक्त को जनपद की सीमा से बाहर चेतावनी देकर छोड़ा गया था तथा आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया था जिन का उल्लंघन करने के पश्चात अभियुक्त सुंदर सिंह उर्फ देवा के विरुद्ध 10 गुंडा अधिनियम के तहत अलग से कार्यवाही अमल में लाई गई है।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मनोज कुमार चौकी बिंदुखत्ता,कांस्टेबल राजेश कुमार कांस्टेबल त्रिलोक सिंह तथा कॉन्स्टेबल कमल बिष्ट शामिल थे।
राहुल दुमका, मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article