13.3 C
Dehradun

शिशमबाड़ा, कूड़ा निस्तारण केंद्र, पछवादून संयुक्त समिति ने नगर आयुक्त से की मुलाकात

Must read

देहरादून, मुद्दा टीवी।पछवा दून संयुक्त समिति का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून श्री मनुज गोयल जी से शीशम बाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र के स्थानतरण के विषय में मिलने गया था नगर आयुक्त को मौजूदा अव्यवस्था से अवगत कराया गया और साथ ही कूड़ाघर स्थानांतरण की प्रक्रिया को तेज करने का भी निवेदन किया गया इस संदर्भ में नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि कूड़ाघर के लिए भूमि तलाशना राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है जो कि जिलाधिकारी के निर्देशन में होगा तत्पश्चात समिति का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी कार्यालय कचहरी पहुंचा लेकिन जिलाधिकारी महोदय वहां नहीं मिले और जानकारी प्राप्त होने पर जिलाधिकारी आवास राजपुर रोड पर जिलाधिकारी से मिलकर मुख्यमंत्री द्वारा कूड़ाघर स्थांनातरण हेतू दिए गए निर्देश के बारे में प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली जिलाधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए कौन सी भूमि उपयुक्त है इस बारे में नगर निगम बेहतर भूमि चयन कर सकता है तत्पश्चात राजस्व विभाग जिलाधिकारी के निर्देशन में उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया को संपादित करेगा इस बारे में जिलाधिकारी के द्वारा पछवादून संयुक्त समिति के प्रार्थना पत्र नगर निगम देहरादून को निर्देशित किया गया समिति उसके बाद तुरंत पुनः नगर निगम जाकर नगर आयुक्त से मिलकर जिलाधिकारी द्वारा भेजे पत्र को सौंपते हुवे पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया गया पूरी वार्ता के बाद नगर आयुक्त मनूज गोयल द्वारा पछवादून संयुक्त समिति आश्वासन दिया गया कि मैं शासन प्रशासन को पूरा घर के लिए भूमि चयन हेतु जॉइन टीम गठन का प्रस्ताव भेजता हूं जिससे कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थानांतरण की कार्यवाही को अमल में लाया जा सके कहीं ना कहीं पूरे घटनाक्रम के बाद कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थानांतरण के संदर्भ में शासन प्रशासन की हीला हवाली सामने आ रही है कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थानांतरण को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देश का धरातल पर कोई मूर्त रूप नजर नहीं आ रहा है लिहाजा स्थानीय जनता इस मामले में जागरूक नहीं रही और समय-समय पर शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में निरंतर जानकारी नहीं लेती रही तो कूड़ा घर को स्थानांतरण करने में काफी लंबा वक्त लग सकता है इसलिए स्थानीय जनता से पछवा दून संयुक्त समिति अपील कर रही है कि शासन प्रशासन कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थानांतरण को लेकर तत्परता नहीं दिखाता है तो निकट भविष्य में एक बड़े जन आंदोलन के लिए तैयार रहें
प्रतिनिधिमंडल में श्री चैतन्य अनिल गौड़ ,राज गंगसारी,अरुण कुमार,राय सिंह प्रकाश भट्ट, योगेश महावर, मनवर पंवार, गणेश सकलानी,नीमा जोशी उमा पंवार,सुनीता केंतुरा,सपना शर्मा,आशा कंडारी, मुन्नी देवी आदि शामिल थे

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article