20.3 C
Dehradun

विधायक अनुपमा रावत ने उठाई सदन में फ्री सिलेंडर की मांग

Must read

विधानसभा हरिद्वार ग्रामीण से विधायक श्रीमती अनुपमा रावत ने उत्तराखंड विधानसभा के प्रथम सत्र के दुसरे दिन सदन में नियम 58 के तहत बेतहाशा महंगाई, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सहित खाद्य पदार्थो के मूल्यों में की गयी वृद्धि के मुद्दों को सदन में उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की सुपुत्री ,विधायक अनुपमा रावत ने सदन में प्रश्न उठाते हुए कहा कि 2014 में जब बीजेपी सत्ता में आई थी तो सिलेंडर तीन सौ के आसपास था और पेट्रोल ₹65 के आस पास था लेकिन आज स्थिति भयानक हो चुकी है और आम आदमी इस महंगाई के तले दबते जा रहा है। वही अनुपमा रावत ने उत्तराखंड की मातृशक्ति के लिए फ्री में सिलेंडर देने की मांग को सदन में उठाते हुए कहा है कि सरकार जब गरीबों को फ्री राशन दे सकती है तो मातृ शक्ति के लिए फ्री सिलेंडर क्यों नहीं दे सकती है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article