शिक्षा ही आपको विद्वान एवं समाज में सम्मान दिलायेगी : प्रो.(डॉ.) अजय कुमार कुलपति देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय
देहरादून ! देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग की तरफ से, देश के अलग अलग राज्यों से शिक्षा ग्रहण करने आए नए छात्रों के लिए , दीक्षारम्भ 2026, का आयोज किया गया जिसमें वक्ताओं के द्वारा छात्रों को सफलता के मूल मंत्रों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर (डॉ.) अजय कुमार कुलपति देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, मुख्य वक्ता पूर्व पुलिस अधीक्षक ज़ी. एस. आवाना, और परीक्षा नियंत्रक सन्नी वर्मा, लॉ डीन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर की।
इस अवसर पर प्रो.(डॉ.) अजय कुमार कुलपति देवभूमि उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि,शिक्षा ही आपको विद्वान एवं समाज में सम्मान दिलायेगी इसलिए छात्र पढ़ाई लिखाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तभी उनका समाज मे सम्मान होगा औऱ वे अपने माता पिता का सपना साकार कर सभ्य समाज का चाहुमुखी विकास कर सकेगे ।वही कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व पुलिस अधीक्षक ज़ी. एस. आवाना ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, राजा राज्ये पूजयते, विद्वान सर्वत्र पूज्यते इसलिए वे अनुशाषित रह कर पठन पाठन करें एवं कानून का सम्मान सड़क से संस्थान तक करें l क्योंकि अनुशासन से ही वो अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं।
इस मौके पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक सन्नी वर्मा ने नये दाखिला प्राप्त छात्रों को शिक्षण सम्बन्धी मूल्याँकान नियमावली का वर्णन कर छात्रों को अवगत कराया कि आज के छात्र कल के भविष्य है, इसलिए उन्हें पठन पाठन में गंभीरता लानी होंगी और अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करनी होगी। स्कूल ऑफ़ लॉ के विधि संकायअध्यक्ष ड़ॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने दीक्षारम्भ कि उपयोगिता पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि दीक्षारम्भ विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा शुरू किया गया एक छात्र प्रेरण कार्यक्रम है, जिसका अर्थ सीखने की शुरुआत है। इसका मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय में नए आने वाले छात्रों को उच्चसंस्थान के माहौल में सहज बनाना, उन्हें नियमों व संस्कृति से परिचित कराना, और शिक्षकों के साथ पारंपरिक अच्छे संबंध स्थापित करना है।
विधि विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव त्यागी ने बताया कि छात्रों में मानवीय मूल्य, करुणा, समानता और चरित्र निर्माण की भावना जगाना भी दीक्षारम्भ का एक उद्देश्य है। जिसमे छात्रों को लाइब्रेरी, क्लासरूम, लैब्स और खेल परिसर जैसी महत्वपूर्ण जगहों को देखना औऱ समझना होता है, पाठ्यक्रम की जानकारी के अंतर्गत छात्र सिलेबस, परीक्षा के नियमों और कॉलेज की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करते है
दीक्षारम्भ आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आकर देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिये छात्र-छात्राओ के साथ साथ लॉ फैकल्टी, सुश्री आकांक्षा भट्ट, हिमांशु जखमोला, ड़ॉ. विनोद जोशी, नीलम सिँह, स्माइल गोयल , ड़ॉ.राजन हांडा, सुश्री आयुषी अरोरा, लाइब्रेरीयन मीनाक्षी मौजूद रहे,
मंच-संचालन सुश्री आकांशा भट्ट एवं स्माइल गोयल ने किया अंत में डॉ. विनोद जोशी ने सभी का आभार अर्पित किया
मुद्दा टीवी खबर, देहरादून