37.1 C
Dehradun

दून मेडिकल कॉलेज में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति का 51वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न, डॉ माधुरी बड़थ्वाल चंद्रकला सम्मान से सम्मानित

Must read

देहरादून, । दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में रविवार को अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के 51वें वार्षिक उत्सव का  आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या  मौजूद रही।इस अवसर पर गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई अद्भुत नृत्य नाटिका “नारी तू नारायणी” ने समाज को महिला सशक्तिकरण का गहरा संदेश दिया, जिसने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों ने जिस जीवंतता के साथ मंच पर नारी के विविध रूपों और उसकी असीम शक्ति को प्रदर्शित किया है, उसके लिए बच्चे और उनके गुरुजन बधाई के पात्र हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नारी सचमुच नारायणी का रूप है, जो माँ के रूप में सृजन करती है और आवश्यकता पड़ने पर हमारी देवभूमि की वीरांगना तीलू रौतेली बनकर समाज की रक्षा भी करती है।मंत्री ने पिछले 51 वर्षों से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दे रही संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति और निशुल्क शिक्षा देना एक पवित्र कार्य है।

इस अवसर पर पदमश्री से सम्मानित उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ माधुरी बर्थवाल को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव ने चंद्रकला सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉ यश श्रीवास्तव, नरेश भटनागर, ध्रुव भटनागर आदि मौजूद रहे।

मुद्दा टीवी खबर, देहरादून।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article