29.2 C
Dehradun

27 अधिकारी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा में हुए शामिल,

Must read

मसूरी । भारत तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी से पास आउट परीक्षणार्थी में से कुल 27 परीक्षणार्थी को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा में अधिकारी के रूप में शामिल किया गया है। जिनमें से तीन महिला है, साथ ही पास आउट होने वाले इन परीक्षणार्थी में राजस्थान उत्तर प्रदेश केरल उत्तराखंड आदि के परीक्षणार्थी भी शामिल है।

जनसंपर्क अधिकारी आईटीबीपी अकादमी मसूरी,धर्मेंद्र भंडारी ने जानकारी दी की प्रशिक्षण के उपरांत भव्य दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में युवा अधिकारियों ने संविधान एवं बल के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली। वही इन अधिकारियों को कठोर एवं लंबे प्रशिक्षण के दौरान युद्ध कौशल, सशस्त्र चालन, शारीरिक प्रशिक्षण, मानचित्र अध्ययन, सैन्य प्रशासन जैसे विषय पर गहन अध्यन दिया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अनीश दयाल सिंह उपस्थित रहे। जो की 1988 बैच के मणिपुर कैडर के आईपीएस अधिकारी है और उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी नवाजा जा चुका है। वही अनीश दयाल ने नव नियुक्त अधिकारियों का आहवान करते हुए कहा कि “भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है और इस बल को आप लोगों से बहुत अपेक्षाएं हैं। आप लोगो को आगे चलकर इस बल के गौरवशाली इतिहास में सफलता के कई और पन्ने जोड़ने हैं साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षणार्थियों को सोर्ड आफ ऑनर एवं ट्रॉफी से सम्मानित भी किया इसके साथ साथ मुख्य अतिथि एवं बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने युवा अधिकारियों के कंधों पर सितारे सजाकर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हे आगे के सफ़र के लिए शुभकामनाए दी।

साक्षी सिंह, मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article