20.2 C
Dehradun

भारतीय जनता पार्टी को फिर से एक बड़ा झटका- माया कोश्यारी अपने पूर्व पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस हुई शामिल

Must read

लालकुआं। विधानसभा सीट लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी को फिर से एक बड़ा झटका लगा है, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार एवं दो बार बिंदुखत्ता महिला मोर्चा की अध्यक्ष रही माया कोश्यारी अपने आधा दर्जन पूर्व पदाधिकारियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं लालकुआं सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत के समक्ष भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई।

माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले अन्य भाजपा कार्यकत्रियों में पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

माया कोश्यारी द्वारा भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश बिसौती, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पुष्कर दानू, पूरन प्रकाश जोशी, विनोद बिष्ट, हरीश सुयाल, मोहन कुणाई, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी, पीसीसी सदस्य बलवंत सिंह दानू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जहां उनका स्वागत किया वही उन्हें कांग्रेस का पटका भी पहनाया।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article