देहरादून।कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के भाई के नाम से आजकल एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिस पर उत्तराखंड में राजनीति गरमाई हुई है। अब इस प्रकरण में कांग्रेस के सीनियर नेता,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रीतम सिंह के समर्थन में आए हैं उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रीतम सिंह के समर्थन में एक पोस्ट लिखी है जो कुछ इस प्रकार है उन्होंने लिखा है ”प्रीतम सिंह, उत्तराखंड कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, 6 बार के विधायक प्रीतम सिंह, उत्तराखंड की शान स्वर्गीय गुलाब सिंह जी के पुत्र प्रीतम सिंह, एक राजनीतिक संस्कृति और संस्कृति के ध्वजवाहक परिवार के प्रीतम सिंह और प्रीतम सिंह के भाइयों के ऊपर महिला उत्पीड़न आदि बातों को लेकर मुकदमा दर्ज करने की साजिश हो रही है। उनके भाई कौन हैं? एक जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं और दूसरे ब्लॉक प्रमुख हैं।
प्रीतम सिंह के पांव में बेड़ियाँ डालने के लिए—सारा जौनसार ही नहीं, बल्कि सारा उत्तराखंड समझ गया है कि श्री प्रीतम सिंह के आगे बढ़ते हुए कदमों पर बेड़ियाँ डालने के लिए सत्ता द्वारा यह प्रपंच रचा गया है। राज्य के अंदर राजनीतिक संस्कृति को हमें इतना प्रदूषित नहीं करना चाहिए कि हम पक्ष-विपक्ष एक-दूसरे के सामने ठीक से खड़े भी न हो सकें।लोकतंत्र में सत्ता आती है, सत्ता जाती है, लेकिन राजनीतिक शिष्टाचार लोकतंत्र की शक्ति है, वह शाश्वत है और उत्तराखंड के अंदर राजनीतिक संस्कृति समाप्त की जा रही है” । अब देखना ये होगा कि हरीश रावत के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के कौन कौन नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के समर्थन में आते हैं।
मुद्दा टीवी।