देहरादून । रैनीवाला, खैरीमानसिंह, देहरादून में रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र की माताओं एवं बहनों ने उमेश शर्मा, विधायक रायपुर को राखी बांधी।इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा ने कहा हमारी प्राचीन परंपराओं में रक्षा का अर्थ केवल शारीरिक सुरक्षा नहीं, बल्कि सम्मान, गरिमा और आत्मनिर्भरता की रक्षा भी है। आज के समय में रक्षाबंधन हमें यह प्रेरणा देता है कि हम अपनी बहनों, बेटियों और माताओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सपनों, आकांक्षाओं और स्वतंत्र पहचान का भी सम्मान एवं संरक्षण करें।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रायपुर सरोजनी जवाड़ी , पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष किशन सिंह नेगी , विधायक प्रतिनिधि मीना जोशी , ग्राम प्रधान रैनीवाला विक्रम बिष्ट , ग्राम प्रधान खैरी मानसिंह लीलावती नेगी , कार्यक्रम प्रभारी जयदीप खन्ना , छात्र संघ अध्यक्ष मालदेवता अजय रावत , पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप पंवार , महावीर कोतवाल ,ग्राम प्रधान मालदेवता सतेन्द्र चौहान , पूर्व ग्राम प्रधान विकास क्षेत्री , सुभाष जवाड़ी , जितेंद्र पुण्डीर , अभिषेक नेगी , ग़ौरब नेगी , सौरभ नेगी , शीशपाल पंवार , सतीश चौहान , अमित पुंडीर , रोहित रमोला , अनुराग बिष्ट , शुभम पयाल ,मोहित पंवार ,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।