23.3 C
Dehradun

हल्द्वानी:हल्दूचौड़ अस्पताल को लेकर CMO से मिला प्रतिनिधिमंडल

Must read

हल्द्वानी lहल्दूचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं एवं प्रभारी चिकित्साधिकारी और एकमात्र विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार कन्याल के स्थानांतरण के संबंध में “मेरा सपना, मेरी कोशिश” सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था तथा क्षेत्रीय जनसमस्या निवारण संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) नैनीताल डॉ. रश्मि पंत से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्साधिकारी से आग्रह किया कि जब तक डॉ. सुधीर कुमार कन्याल के स्थान पर समकक्ष विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति एवं कार्यभार ग्रहण नहीं हो जाता, तब तक उन्हें कार्यमुक्त न किया जाए। साथ ही हल्दूचौड़ अस्पताल में रिक्त चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल पदों को तत्काल भरने तथा अस्पताल को भारतीय जन स्वास्थ्य मानक (IPHS) के अनुरूप विकसित करने की मांग की गई।

इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि डॉ. सुधीर कुमार कन्याल का स्थानांतरण फिलहाल रोक दिया गया है और जब तक आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा, ताकि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित न हों।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट पीयूष जोशी ने कहा कि हल्दूचौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पूर्व में चिकित्सकों की नियुक्तियां माननीय उच्च न्यायालय, नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में की गई थीं। ऐसी स्थिति में यदि पर्याप्त वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना अस्पताल से विशेषज्ञ चिकित्सक का स्थानांतरण किया जाता है और इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं, तो यह न्यायालय के आदेशों की भावना के प्रतिकूल होगा। उन्होंने कहा कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जनहित एवं न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करते हुए पहले समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।वहीं “मेरा सपना, मेरी कोशिश” सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष त्रिलोचन पाठक ने कहा कि हल्दूचौड़ क्षेत्र पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। ऐसे समय में डॉ. सुधीर कुमार कन्याल क्षेत्रवासियों के लिए संजीवनी साबित हुए हैं। उन्होंने निवेदन किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए डॉ. कन्याल को हल्दूचौड़ अस्पताल में ही बनाए रखा जाए तथा अस्पताल में आवश्यक चिकित्सकों और संसाधनों की शीघ्र व्यवस्था की जाए।

मुद्दा टीवी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article