देहरादून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाऊवाला, देहरादून स्थित ट्रिपल A फिटनेस हब में Giving Wings Foundation, देहरादून और मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर, प्रेमनगर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर युवा डोनर उत्साहित दिखे और उन्होंने कहा कि “फिटनेस के साथ समाज सेवा भी जरूरी है”– साथ ही भविष्य में ऐसे कार्यों में भाग लेने का संकल्प भी लिया। ट्रिपल A फिटनेस हब के संचालक आयुष चौहान ने कहा कि मांसपेशियाँ बनाने के साथ दिल भी बड़ा होना चाहिए। जोकि आज हमारे सदस्यों ने, यही साबित किया है साथ ही कहा कि मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम पूरे समय ऊर्जावान रही। गर्मी के बावजूद डॉक्टर्स और तकनीकी स्टाफ ने सभी सावधानियाँ बरतते हुए डोनर्स की देखभाल की इसके लिए उनका बहुत बहुत धन्यवाद।वही इस मौके पर मेडिकल अधिकारी: डॉ. रजत,जनसंपर्क अधिकारी: ऋषभ लाखेड़ा,तकनीकी पर्यवेक्षक: संतोष रावत, ब्लड बैंक टेक्नीशियन: प्रियंका एवं विवेक टीम सहित मौजूद रहे
वही समापन पर Giving Wings Foundation के निदेशक डॉ. वी.के. चौधरी ने सभी रक्तदाताओं और आयुष चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा, “युवाओं को ऐसे नेक कामों से जोड़कर श्री आयुष ने समाज के लिए मिसाल कायम की है।”
कार्यक्रम के अंत में डॉ. चौधरी और मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर जनसंपर्क अधिकारी ऋषभ लाखेड़ा ने आयुष चौहान को कृतज्ञता प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया।
ट्रिपल A फिटनेस हब ने घोषणा की कि हर छह महीने में ऐसा शिविर आयोजित किया जाएगा।
मुद्दा टीवी। देहरादून