देहरादून,। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अप्पर सुद्धोवाला, देहरादून स्थित ऑक्सीजन फार्म हाउस में स्वच्छ भारत सुंदर भारत समिति द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगो ने एक साथ आसान कर योग साधन की।सुबह 6 से 7 बजे तक चले इस सत्र में 100 से अधिक महिला-पुरुष, और बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर योगाचार्या अनिता गुप्ता व नीतू उनियाल ने एक घंटे में पूरे फार्म हाउस को “योगशाला” में बदल दिया। प्राणायाम, सूर्य नमस्कार व ध्यान के साथ सत्र संपन्न हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल ने कहा कि योग को रोज़मर्रा की दिनचर्या में बनाएं क्योंकि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज बनाता है। समिति का यह प्रयास सराहनीय है।” वही समिति के संस्थापक डॉ. धीरज जोशी ने कहा कि “फिटनेस के बिना स्वस्थ जीवन संभव नहीं है ।योग सबसे सुलभ और प्रभावी साधन है। वही संयुक्त सचिव डॉ. विपिन चौधरी ने आज की जीवनशैली में योग की अनिवार्यता पर बल दिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष – रिटा. कैप्टन हरि किशोर त्रिवेदी, विंग कमांडर गांगुली , सचिव – मंजीत मेहता, कोषाध्यक्ष – मनोज प्रधान तथा समिति सदस्य – निर्मल चौधरी, त्रिवेदी ,राजनिश, विकास रमोला आदि कार्यक्रम मे उपस्थित रहे। आपको बता दें ये कार्यक्रम Giving Wings Foundation, देहरादून के समन्वय से हुआ था और फाउंडेशन निदेशक राहुल कुमार भी इस मौके पर उपस्थित रहे। वही समिति ने घोषणा की है
कि हर महीने के अंतिम रविवार को ऑक्सीजन फार्म हाउस में निःशुल्क योग सत्र जारी रहेगा।