34.2 C
Dehradun

देहरादून,BFIT कॉलेज में 3 दिनी “जज्बा 2026का” समापन, दुबई के इंडिफ्यूजन बैंड और प्रसिद्ध डीजे, गौरी ने बाधा शमा

Must read

देहरादून । सुधोवाला स्थित बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की ओर से तीन दिन तक आयोजित “जज्बा 2026 “का भव्य समापन हुआ ।” जज़्बा 2026 ” के समापन समारोह की आखिरी शाम फेमस डीजे गौरी के नाम रही जबकि पहली शाम दुबई के इंडोफ्यूजन बैंड के नाम रही।

आपको बता दें BFIT group of institutions की ओर से बच्चों में खेल भावना और बच्चों की खेल प्रतिभा को मंच देने के लिए “जज्बा 2026 “का आयोजन किया गया था जिसमें तीन दिन तक बीएफ आईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अंतर्गत आने वाले लिब्रा लॉ कॉलेज, किंग्सटन इंपीरियल मेडिकल कॉलेज, BFIT टेक्निकल कॉलेज और लुसेंट इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग खेलों में अपना हुनर दिखाया । 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक चले “जज्बा 2026” की ओपनिंग सेरेमनी का उद्घाटन बीएफआईटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन जोगिंदर सिंह अरोड़ा और डायरेक्टर जनरल BFIT ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन अनिंदर सिंह अरोड़ा ने मसाल जलाकर

किया। इसके बाद शाम को दुबई के प्रसिद्ध इंडोफ्यूजन बैंड ने अपनी गायकी और शानदार प्रस्तुति से सभी खिलाड़ियों और फैकल्टी मेंबर्स को अपने गीतों पर झूमने के लिए मजबूर कर दिया। 3 दिन तक चले “जज्बा 2026” में खिलाड़ियों ने क्रिकेट ,वॉलीबॉल, कबड्डी , खो-खो ,डेडलिफ्ट ,बैडमिंटन ,चैस , मैराथन और 100मीटर रेस में अपनी प्रतिभा दिखाई और कई मेडल जीते। वही ओवरऑल ट्रॉफी किंग्सटन इंपीरियल मेडिकल कॉलेज की फार्मेसी डिपार्मेंट की टीम ने जीती ।

आखिरी दिन पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जहां BFIT ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन जोगिंदर सिंह अरोड़ा और डायरेक्टर जनरल अनिंदर सिंह अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस मौके पर डायरेक्टर जनरल BFIT group of institutions अनिंदर सिंह अरोड़ा ने कहा कि कॉलेज में ये  आयोजन इसलिए किया गया ताकि हमारे कॉलेज में देश-विदेश से पढ़ने  आए बच्चों को अलग अलग खेलो में

अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके और उनमें खेल भावना विकसित हो पाए इसी बात को ध्यान में रखते हुए “जज्बा 2026” का आयोजन किया गया जो बहुत सफल रहा बच्चों ने बढ़चढकर इसमें भाग लिया।  मैं सभी विजेता खिलाड़ियों को और आयोजन टीम के सभी सदस्यों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूं। वही आख़िर शाम डीजे गौरी के नाम रही। डीजे गौरी जैसे ही मंच पर आई बच्चों ने पूरे जोश के साथ डीजे गौरी का स्वागत किया उसके बाद डीजे गौरी ने अपनी प्लेलिस्ट में उत्तराखंडी, पंजाबी, हरियाणवी, भोजपुरी, हिंदी गाने बजाकर छात्र छात्राओं के साथ वहां मौजूद फैकल्टी मेंबर, और मैनेजमेंट के सदस्यों को झूमा दिया। इस मौके पर डायरेक्टर BFIT group of institutions डॉ असलम सिद्दीकी, हेड एग्जामिनेशन अमरजीत सिंह अरोड़ा,HAS किंगस्टन इंपीरियल मेडिकल कॉलेज डॉ उमंग अहलावत, हैड इवेंट रवीश अरोड़ा, प्रिंसिपल फार्मेसी डॉ विनोद राणा, प्रिंसिपल पैरामेडीकल डॉ विशाल देशवाल, प्रिंसिपल नर्सिंग प्रोo नुजहत आलम, सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।

मनीषा रावत, मुद्दा टीवी देहरादून।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article