देहरादून । रोशनी जन सेवा संस्था (RJSS) और सेलिब्रिनो के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, गुजरारा, देहरादून में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। दो घंटे की इस कार्यशाला में छात्रों को एआई का परिचय, दैनिक जीवन में उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, साइबर सुरक्षा और भविष्य के करियर अवसरों पर जानकारी दी गई।
इस मौके पर RJSS के संस्थापक श्री गीता राम जायसवाल ने कहा कि ऐसी पहलें छात्रों को नई तकनीकों के प्रति जागरूक कर उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के जमाने में हर छात्र को AI की जानकारी होना आवश्यक है क्योंकि आने वाला समय पूरी तरह से AI का होगा।
मुद्दा टीवी।