16.3 C
Dehradun

लालकुआं पुलिस के हाथ बड़ी सफलता , हिस्ट्रीशीटर को दबोचा सोने चांदी के जेवरों के साथ।

Must read

हल्द्वानी। लालकुआँ पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है, पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है जिनसे सोने चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं।

लालकुआं क्षेत्र अंतर्गत 18जून को को वादी  गीता जोशी निवासी बमेठा बंगर, हल्दुचौड़ द्वारा कोतवाली लालकुआँ में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा दिन में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए। इस पर थाना लालकुआँ में  मुकद्दमा दर्ज हुआ था जिसकी जांच उपनिरीक्षक   शंकर नयाल, प्रभारी चौकी हल्दुचौड़ को सौंपी गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआँ  दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण और 30 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी के तहत 2 अभियुक्तों को हल्दुचौड़ क्षेत्र में चोरी का माल बेचने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी  के जेवरात व एक देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। और एक बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।
पकड़े गए आरोपियों का नाम नाहिद खान पुत्र ताहिर खान निवासी अलीखॅ मोहल्ला हाथा कोतवाली काशीपुर तथा नूरुद्दीन पुत्र अफसर आलम निवासी- कूचबिहार, काशीपुर है।अभियुक्त नाहिद खान एक शातिर एवं कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में कुल 16 अभियोग दर्ज हैं, जिनमें चोरी, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट की धाराएं शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 शंकर नयाल,कानि0 दलीप कुमार,कानि0 उमेश गिरी,कानि0मनीषकुमार,कानि0,चन्द्रशेखर मल्होत्रा,कानि0 कुबेर राणा शामिल थे।वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल  द्वारा टीम को 2,500 रु धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। 

राहुल दुमका, हल्द्वानी।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article