देहरादून। पिछले पांच साल से उत्तराखंड में निष्पक्ष पत्रकारिता के रूप में अपनी पहचान बना चुका मुद्दा टीवी ख़बर इस महीने 22 जून को अपनी स्थापना के 5 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुद्दा टीवी,, उत्तराखंड शिरोमणि सम्मान,, का आयोजन 22 जून शाम 4 बजे नगर निगम सभागार देहरादून में कर रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी उत्तराखंड व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति राजेश टंडन( पूर्व न्यायाधीश उत्तराखंड हाईकोर्ट,) विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर देहरादून सौरभ थपलियाल,,,राजपूर रोड देहरादून से विधायक खजान दास, देहरादून कैंट विधानसभा से विधायक सविता कपूर,,, और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री और चकराता विधानसभा से विधायक प्रीतम सिंह मौजूद रहेंगे। इस समारोह में संगीत, कला, राजनीति, लेखन, शिक्षा, खेल की 50 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा जो अपने अपने क्षेत्र में समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं।
मुद्दा टीवी के संस्थापक और प्रधान संपादक देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुद्दा टीवी पिछले पांच सालों से पहाड़ के मुद्दों को लगातार उठाते हुए आ रहा है और निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता कर रहा है,इस बार हम मुद्दा टीवी के 5 साल पूरे होने पर उत्तराखंड के उन 50 लोगों को सम्मानित करेंगे जो आज उत्तराखंड में रहकर समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं इनमें पूर्व प्राचार्य DAV कॉलेज और वर्तमान में राज्यमंत्री देवेंद्र भसीन, राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कार प्राप्त कर चुकी पर्वतारोही सीतलराज,,, कई देशों में अपनी परफॉर्मेंस दे चुकी भरतनाट्यम गुरु सोनल वर्मा,,प्रसिद्ध कुमाऊनी सिंगर इंदर आर्य,, प्रसिद्ध गढ़वाली सिंगर सौरभ मैठाणी,,, प्रसिद्ध जौनसारी सिंगर सनी दयाल,,, प्रसिद्ध सिंगर अतर शाह,,, मिस उत्तराखंड तान्या सिंह, उत्तराखंड की रहने वाली और बॉलीवुड में काम कर रही संस्कृति भट्ट,,, भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र शर्मा, उत्तराखंड की पहचान पिछोडॉ को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने वाली महिला मंजू टम्टा,,,वॉटरमैन ऑफ उत्तराखंड द्वारिका प्रसाद सेमवाल, ,, वंचित स्वर के संपादक एडवोकेट डॉ प्रमोद कुमार,उत्तराखंड में मिस उत्तराखंड कांटेस्ट की शुरुआत करने वाले दिलीप सिंधी, ,,T सीरीज के लिए कई गीत गा चुके सिंगर सुनील थापा,,, पहाड़पन फाउंडेशन की शुरुआत करने वाली कुसुमलता बोराई,, प्लास्टिक रिसाइकिलिंग कर पहाड़ में कई लोगों को रोजगार देने वालीं महिला दंपति संजय बहुगुणा और सुषमा बहुगुणा, दिल्ली विश्वविद्यालय में मातृभूमि परिवार की शुरुआत कर उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करने वाली छात्रा अदिति पाथरी और अमन डोभाल, युवा लेखक अंकित भट्ट,, जौनसार के पूर्व छात्र नेता और पछवादून के बीजेपी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय तोमर, समाजसेवी पंडित जयनाथ शर्मा, रजत मितल उपाध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नैनीताल सहित 50 लोगों को सम्मानित किया जाएगा । साथ ही इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा
मुद्दा टीवी ख़बर।