मेघालय। मेघालय के चर्चित सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी केस का आखिरकार मेघालय पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसरित सोनम रघुवंशी ने ही कराई थी पति राजा रघुवंशी की हत्या।शिलांग में हनीमून ट्रिप पर पति राजा रघुवंशी की हत्या के बाद 17 दिन से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर में एक ढाबा से गिरफ्तार किया है। सोनम के अलावा 3 और हमलावरों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मेघालय DGP और मुख्यमंत्री ने भी इस बात की पुष्टि की है कि सोनम रघुवंशी ने ही अपने 3 साथियों के साथ पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई है। सोनम ने ही उन 3 अपराधियों को राजा की हत्या की सुपारी दी थी, तीनों अपराधी भी मप्र के रहने वाले हैं।
मुद्दा टीवी खबर।