20.3 C
Dehradun

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की उत्तराखंड कार्यकारिणी का गठन, गायत्री बने अक्ष्यक्ष, थपलियाल महामंत्री

Must read

देहरादून l : राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार संगठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ ने अपनी उत्तराखंड राज्य इकाई का  प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में विधिवत ऐलान कर दिया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री गिरधर शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में चंद्रवीर गायत्री को अध्यक्ष, राजीव थपलियाल को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केपीएस चौहान, उपाध्यक्ष कुंवर राज अस्थाना, कोषाध्यक्ष बाबूराम बौड़ाई, सचिव देवेंद्र प्रसाद, सह सचिव रेखा भण्डारी तय किए गए हैं वहीं नवल किशोर खाली और प्रसेनजीत रस्तोगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। साथ ही नवल किशोर खाली को गढ़वाल मंडल प्रभारी नियुक्त करते हुए गौरव गुलेरी को देहरादून जिला अध्यक्ष व पुष्कर सिंह नेगी को चमोली जनपद अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की भी शपथ ली। उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए गिरधर शर्मा ने यूनियन के गठन से लेकर इसके कामकाज की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों से पत्रकार एकता का आह्वान करते हुए पत्रकारों के हितों के लिए तन मन धन से जुटने को कहा। उन्होंने बताया कि BPSदेशभर के 22 राज्यों में संचालित हो रहा है, जिसमें करीब 44 हजार सदस्य जुड़े हैं। उत्तराखंड में 23 वीं प्रदेश इकाई का गठन हुआ है। इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष ने उत्तराखंड के संदर्भ में पत्रकारों के मुद्दे रखे, जिन्हें शीघ्र उचित अधिकारी के समक्ष रखे जाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन राजीव थपलियाल ने किया। इस मौके पर संजय गुप्ता हरिद्वार, परवीन गुप्ता, शिवेश शर्मा, सत्य नारायण गायत्री, अवनीश गायत्री, नरेंद्र सिंह पिमोली आदि उपस्थित रहे।

मुद्दा टीवी ख़बर।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article