20.3 C
Dehradun

BFIT कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव पर राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार और विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने छात्रों को किया संबोधित

Must read

देहरादून के सुद्धोवाला स्थित BFIT कॉलेज में बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से एक राष्ट्र एक चुनाव ( One Nation one election) पर जिला अध्यक्ष संजय तोमर की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार रमेश गड़िया ने छात्र छात्राओं को संबोधित किया ।अपने संबोधन में राज्यमंत्री रमेश गड़िया ने कहा की आज देश को ग्राम प्रधान के चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव , लोकसभा चुनाव तक कई चुनाव से गुजरना पड़ता है जिसमें जनता का कईं सौ करोड़ रुपया खर्च होता है और साथ ही सरकार को अपना काम काज छोड़ चुनाव पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है जिससे जनता के विकास के कार्यों में बाधा पहुंचती है। इसलिए आज देश को एक राष्ट्र एक चुनाव (One Nation , One Election) की आवश्यकता है इससे जनता का पैसा भी बचेगा और सरकार का समय भी बचेगा और विकास कार्यों के लिए सरकार के पास समय के साथ साथ धन भी बचेगा ।
इस मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर और टीवी पत्रकार  और डीन पत्रकारिता विभाग देवेंद्र प्रसाद ने भी एक राष्ट्र एक चुनाव ( One Nation , One Election ) के संबंध में छात्र छात्राओं को संबोधित किया और एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व को बताया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा नीता सिंह , मंडल अध्यक्ष सुखदेव फर्स्वाण, कार्यक्रम संयोजक सागर ठाकुर , नीरज चौहान , गौरव तोमर , सताश, BFIT कॉलेज के सभी फैकल्टी मेंबर्स ओर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article