20.2 C
Dehradun

देहरादून।माया एंक्लेव सोसाइटी में अध्यक्ष पद पर गीता राठौर बनी निर्विरोध

Must read

देहरादून। देहरादून के आईटीबीपी रोड स्थित माया एंक्लेव सोसाइटी में इस बार सोसायटी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्रीमति गीता राठौर को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है। जबकि उपाध्यक्ष के रूप मे श्रीमती पूनम कोहली, सचिव के पद पर श्रीमति रेखा मालिक और कोषाध्यक्ष के पद पर श्रीमति खाली और सह कोषाध्यक्ष के पद श्रीमती दीपिका गिरधर को चुना गया है।

वही इस मौके पर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुनी गईं गीता राठौर ने कहा कि में सबसे पहले अपने सभी सोसाइटी के लोगो का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे इस पद के लिए चुना। साथ ही उन्होंने कहा कि वो पूरी ईमानदारी के साथ सोसायटी के लिए काम करेगी और जिस उम्मीद से सोसाइटी के लोगो ने मुझे चुना है में उनकी उम्मीद के अनुरूप कार्य करूंगी।

आपको बता दे देहरादून में भी अब महानगरों की तर्ज पर सोसाइटी कल्चर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है और अब रहन सहन के तौर तरीकों में बदलाव आ रहा है और अब लोग कॉलोनी में रहने के बजाय सोसाइटी में रहना ज्यादा पसंद करते हैं और सोसाइटी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर दल अलग अलग पदों के लिए चुनाव होता है।

मुद्दा टीवी। देहरादून

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article