नैनीताल। यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय कुमार को यूथ कांग्रेस मे प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आपको बता दें संजय कुमार कई सालो से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं उन्होने एक सामान्य कार्यकर्ता से अपना सफ़र सुरू किया था और वर्तमान में वे नगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
वही आज संजय कुमार ने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी से लम्बे समय से जुडे हैं और पार्टी से लगाव उनका दिल से है पार्टी उनको जो भी जिम्मेदारी देगी वो उसे पूरे मन से निभायेगे साथ ही उन्होने पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो भरोसा आलाकमान ने उन पर जताया है वे उस पर खरा उतरने की कोशिश करेगे। वही उन्होने नैनीताल कांग्रेस पार्टी के और यूथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का को भी बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।
मुद्दा टीवी।