24.2 C
Dehradun

लाल बहादुर शास्त्री नेशनल अकादमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए आयोजित किया गया फाउंडेशन कोर्स

Must read

मसूरी । लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण ले रहे प्रशासनिक अधिकारियों का  स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए आयोजित फाउन्डेशन कोर्स के तहत एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा विशेषज्ञों ने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय बताये। लेक्चर कार्यक्रम के दौरान एम्स के मनोचिकित्सा विभाग के हेड डाॅ. अनिन्द्या दास और डाॅ. रवि गुप्ता ने अलग-अलग सत्रों में अधिकारियों को स्वस्थ रहने के टिप्स  बताए और कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को अधिकांश मौकों पर समय रहते सही निर्णय लेना बहुत जरूरी होता है। यह तभी संभव होगा जब हम शारीरिक और मानसिक स्तर पर दोनों ही प्रकार से स्वस्थ रहेंगे। वर्तमान दौर में भागम-भाग वाली आधुनिक जीवन शैली के चलते प्रत्येक व्यक्ति मानसिक दबाव से प्रभावित है।

विशेषज्ञों ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जीवन में स्ट्रैस कम करने के विभिन्न उपाय बताए और कहा कि स्ट्रैस कम करने के लिए समय-समय पर प्रकृति के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है, पर्याप्त नींद लेकर, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार से  हम अपने दैनिक कार्यों और जीवन के मध्य समन्वय बनाकर मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा और स्वस्थ रख सकते हैं।

एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने प्रशिक्षु आई.ए.एस अधिकारियों को समय प्रबन्धन और प्रोब्लम सोल्विंग तकनीक के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही विचारों के साथ जूझते हुए प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बेहतर बनाने के तरीके भी बताए। कार्यक्रम के दौरान एम्स ऋषिकेश उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर ने बताया कि अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे 657 प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों का हेल्थ स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

कार्यक्रम में अकादमी के मेडिकल टीम हेड डाॅ. मयंक भदोला, एम्स के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल अमित पराशर, डाॅ. अनिन्द्या दास, डाॅ. रवि गुप्ता, विभिन्न विभागों के रेजिडेन्ट्स डाॅक्टर्स, डी.एन.एस. जितेन्द्र कुमार सहित नर्सिंग स्टाफ और लैब टैक्नीशियन आदि मौजूद रहे।

तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article