देहरादून : 4सितंबर। शराब की दुकानों पर अनियमितता एवं ओवर रेटिंग सम्बन्धी लगातार आ रही शिकायतों पर मुख्यमंत्री धामी द्वारा कार्यवाही करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी सोनिका द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित दुकानों पर सघन औचक निरीक्षण करते हुए शराब की दुकानों में खामियां पाए जाने पर आबकारी नीति के तहत् कार्यवाही करे। साथ ही अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर उप जिलाधिकारियों एवं आबकारी विभाग के अधिकारी/कार्मिकों द्वारा डोईवाला, ऋषिकेश, देहरादून, रायपुर, मसूरी, विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत शराब की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया गया साथ ही घंटाघर, रेलवे स्टेशन, हरिद्वार रोड, केदारपुरम, सर्वे चौक, राजपुर रोड, रायपुर, लालतप्पड़, मसूरी, हरर्बटपुर, विकासनगर, रानीपोखरी आदि स्थानों पर अवस्थित दुकानों का भी निरीक्षण किया गया है जहां निरीक्षण के दौरान शराब की दुकानों पर 05 से 20 रूपये तक की ओवररेटिंग पाई गई जबकि एम.आर.पी कई दुकानों पर बार कोड चस्पा नही पाया गया,पी ओएस मशीन नही पाई गई, सीसीटीवी कैमैरे लगे होने नही पाए गए, रेट लिस्ट अधूरी पाई गई, स्टॉक रजिस्टर सही से भरा नही गया, स्टॉक रजिस्टर में वाइटनर लगा पाया गया, 18 साल से कम उम्र वालों के लिए चेतावनी बोर्ड नही पाया गया, जिन पर आबकारी नीति के तहत् दण्डात्मक कार्यवाही की जा रही है ।
जिला प्रशासन ने समस्त उप जिलाधिकारियों एवं आबकारी निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में शराब की अवैध बिक्री की शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए और जल्द से जल्द कारवाई करने के आदेश दिए।
मुद्दा टीवी।