हल्द्वानी। लालकुआ में नहीं रुक रहा बेसहारा पशुओं के साथ मानव दुर्घटना का सिलसिला ।हल्दुचौड़ शिवपुरी के पास लाल कुआं की ओर बाईक से जा रहे दो लडको की सड़क मे बैठे जानवरो से टक्कर हो गई जिसमें लवि नेगी पुत्र आनंद नेगी(18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे व्यक्ति हिमांशु रावत पुत्र तारा सिंह रावत का हाथ फैक्चर हो गया और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में सोमवार को एडमिशन के लिए आए थे और एडमिशन न होने की वजह से वह अपने चार दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने चले गए और नैनीताल से लौटते समय जब वह अपने घर को जा रहे थे तो हल्दूचौड़ सोयाबीन फैक्ट्री के पास बीच रोड में बैठे एक सांड से टकरा गए जिसमें एक युवक की मौके परी मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
सड़कों पर आवारा पशु लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं. आए दिन लोग सड़कों पर इन पशुओ से टकराकर मौत के मुंह में समा रहे हैं या घायल हो रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन और नगर निगम आवारा पशुओं को पकड़ने की जहमत तक नहीं उठा रहा है
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेते हुए घायल हुए सांड़ को सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी, छात्र महासंघ से सचिन फुलारा और अन्य के सहयोग से गोधाम भिजवाया है. युवक के मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर आवारा पशुओं को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं लेकिन जिला प्रशासन इनको पकड़ने का काम नहीं कर रहा है जिसका नतीजा है कि आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है.।
राहुल दुमका, मुद्दा टीवी।