20.3 C
Dehradun

थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए नामित सहायक अध्यापिका कुसुमलता गढ़िया से की मुलाकात।

Must read

राष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार के लिए नामित सहायक अध्यापिका कुसुम लता गढ़िया जो थराली के अंतर्गत जोला गांव की मूल निवासी विकासखंड पोखरी के अंतर्गत राजकीय जूनियर हाई स्कूल  में तैनात है उनको नेशनल टीचर्स अवार्ड के लिए चुने जाने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने उनसे मिलकर उनको बधाई दी और उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनकी प्रशंशा की।

श्रीमती गढ़िया ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी इस दौरान उन्होंने विधायक को तमाम पशु पक्षियों जीव जंतुओं पेड़ पौधों आदि पर लगाए गए कर कोड की जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही कोई भी क्यू आर कोड स्कैन करता है तो उसे वस्तु जीव जंतु पशु पक्षियों पेड़ पौधों की पूरी जानकारी मिल जाती है जिससे विधायक टम्टा खासे प्रभावित हुए इसके अलावा विधायक ने अध्यापिका से अन्य जानकारी भी प्राप्त करी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राएं अध्यापक अध्यापिकाएं प्रधानाचार्य व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर  स्कूल के प्रधानाचार्य  ने कहा की विधायक जी का चयनित शिक्षक को सम्मानित करने से वह  स्वयं गौरांवित महसूस कर रहे हैं और इससे प्रेरणा लेकर अन्य शिक्षक भी शिक्षण कार्य की ओर प्रेरित होंगे।

नरेश गुप्ता। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article