29.2 C
Dehradun

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से NIM के प्रधानाचार्य ने की मुलाकात, मंत्री ने पर्वतारोहियों के दल को सफल आरोहण की दी शुभकामनाएं।

Must read

देहरादून । खेल मंत्री  रेखा आर्य से उनके शासकीय आवास पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान – उत्तरकाशी के पर्वतारोही सदस्य दल ने, संस्थान के प्रधानचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया के नेतृत्व में भेंट कर अपनी उपलब्धियों के बारे में जानकारी साझा की। आपको बता दें इस अभियान का शुभारंभ (फ्लैग ऑफ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह धामी द्वारा 06 जुलाई 2024 को देहरादून से ध्वजांकित कर किया गया था । इस अभियान में उत्तराखण्ड के माणा क्षेत्र में अवस्थित 11 अनाम व अनारोहित पर्वत शिखरों का आरोहण किया गया, जिसमें 06 पर्वत शिखर 6000 मी० से ऊंचे हैं तथा शेष 04 पर्वत शिखर 5900 मी० और 1 पर्वत 5800.मी. से अधिक ऊंचे हैं।

रेखा आर्या ने सभी पर्वतारोहियों को उनके सफल अभियानों के लिए बधाई देते हुए कहा कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान अपने आप में एक उत्कृष्ट संस्थान है और यहां से प्रशिक्षित पर्वतारोही हर चोटी को फतेह करने में सक्षम होते है संस्थान और यहां प्रशिक्षण पा रहे सभी पर्वतारोहियों का हौसला बढ़ाते हुए खेल मंत्री ने कहा कि सरकार हर स्तर पर उनके साथ है और संस्थान की बेहतरी के लिए जो भी आवश्यक होगा वो उनकी सरकार द्वारा किया जाएगा।

NIM के कुशल नेतृत्व में पर्वतारोहियों के जरिये कई विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अपने उत्कृष्ट कौशल परिचय दिया गया है और संस्थान के इस साहसिक प्रयास से न केवल पर्वतारोहण के क्षेत्र महत्वपूर्ण योगदान होगा, बल्कि इससे नई पीढ़ी के पर्वतारोहियों को प्रेरणा भी मिलेगी।

इस अवसर पर संस्थान के उप प्रधानाचार्य संतोष कुमार, सूबेदार मेजर हजारीलाल, नायब सूबेदार बहादुर पहान, नायब सूबेदार भूपेंद्रर सिंह नायब सूबेदार रविन्द्र सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article