देहरादून : मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत खिलाडियों का चयन 5 अगस्त से शुरू होने जा रहा है जिसमें की सरकार की ओर से चयनित खिलाड़ियों को प्रतिमाह 2 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। केबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत 14-23 वर्ष के बालक व बालिकाओं का चयन किया जाता है और हर जिले से 100 बालक और 100 बालिकाओं को चयनित किया जाता है चयन की प्रक्रिया ब्लॉक, नगर निगम, नगर पालिका स्तर पर 5 अगस्त से होगी जबकि जनपद स्तर पर 12 अगस्त से प्रारंभ होगी। चयनित सूचियों का जनपद स्तर पर प्रकाशन 19 अगस्त से शुरू होगा और 29 अगस्त को छात्रवृत्ति चेक द्वारा वितरित की जाएगी।
वही हरिद्वार और चमोली जिले में चयन की प्रक्रिया ब्लॉक, नगर निगम, नगर पालिका, स्तर पर 21 अगस्त से शुरू होगी और जनपद स्तर पर 30 अगस्त शुरू की जाएगी। खिलाड़ियों की सूची का प्रकाशन 7 सितंबर को किया जाएगा और छात्रवृत्ति राशि के चेक 17 सितंबर को वितरित किए जाएंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जो कि खिलाड़ियों के खेल को आगे बढ़ाने में कारगर साबित हो रही है और राज्य सरकार ग्रामीण परिवेश में खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है साथ ही बच्चों के अंदर छुपी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में काम कर रही है।
तुलसी त्यागी। मुद्दा टीवी