20.2 C
Dehradun

बीजेपी को झटका , कॉन्ग्रेस ने जीती बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट

Must read

देहरादून।लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में पांचों सीटों  गवाने वाली कांग्रेस पार्टी को उपचुनाव में बडी सफलता मिली है कांग्रेस ने मंगलौर विधानसभा  सीट और बद्रीनाथ विधानसभा  मे जीत का परचम लहराया है।बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव  में कांग्रेस के लखपत बुटोला ने  कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह भंडारी को  हराकर ये महत्वपूर्ण सीट कांग्रेस की झोली में डाली है।

आपको बता दे कुछ महिने पहले संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में मतदान से कुछ दिन  पहले राजेंद्र सिंह भंडारी कॉंग्रेस छोड़कर भाजपा में  शामिल हो गए थे जिससे कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका लगा था। लेकिन इस बार जनता ने  बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे राजेन्द्र भंडारी को हराकर एक बहुत बड़ा सन्देश उन दल बदल करने वाले नेताओं को दिया है जो सत्ता के लिए किसी भी समय दल बदलने के लिए तैयार रहते हैं। जबकि मंगलौर विधानसभा चुनावों मे बीजेपी के करतार सिंह बधाना को हराकर कांग्रेस के काज़ी निजामुदीन  ने कांग्रेस का परचम लहराया है।
वही इस जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओ में जश्न का माहौल है और अगर देखा जाए तो ये जीत कांग्रेस को ऐसे समय में उत्तराखंड में मिली है जब कांग्रेसी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद निराश थे और अब कही ना कही ये जीत 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी मे एक नई जान फूकने का काम करेगी।।

देवेंद्र प्रसाद , एडिटर इन चीफ,मुद्दा टीवी

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article