18.5 C
Dehradun

देहरादून।मुद्दा टीवी की ख़बर का असर, प्रसाशन हरकत में, आनन फानन में गांव में उपल्ब्ध कराया पानी , भूमाफिया पर कसेगा शिकंजा

Must read

देहरादून। राजधानी देहरादून से महज 20 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत छमरोली भैंसवार्डसैन के लोग लाखों रुपए की योजना आने के बाद भी एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। 50 से 60 परिवार को रोज लगभग 1 किलोमीटर दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा था । ग्राम वासियों का कहना है जल जीवन मिशन के तहत जल संस्थान के द्वारा पाइपलाइन का निर्माण किया गया था, जिसमें ग्राम वासियों को पाइपलाइन देने के साथ साथ भू-माफिया  की बंजर जमीन पर लाखों की व्यक्तिगत लाइन दे दी गई। जो पाइपलाइन ग्राम वासियों के लिए दी गई उसमें अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं निकला है जिस कारण ग्राम वासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

25 अप्रैल को मुद्दा टीवी ने पहली बार इस ख़बर को दिखाया था जिसके बाद सोसल मीडिया पर ये ख़बर सैकड़ों लोगों ने पड़ी। वही अब सामाजिक कार्यकर्ता मंसाराम उनियाल ने मुद्दा टीवी को पूरे गांव की तरफ से धन्यवाद देते हुए कहा कि गांव में प्रशासन की टीम ने  रविवार को आकर लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में श्रोत से पानी के नल जोड़कर गांव तक पानी पहुंचा दिया है। और बंजर जमीन पर भूमाफियाओं के लिए बिछाई गई लाखो की पाईप लाईन को भी जल्द उखाड़ने की बात कही है ।

लेकिन सवाल ये है कि जब ये अवैध लाइन बिछाई जा रही ओर  जनता के पैसे की बंदरबाट की जा रही थी भूमाफियाओं के साथ मिलकर तब ज़िम्मेदार अधिकारियो की आखों में पट्टी पड़ी थी या फ़िर कोई और लालच था?  उस समय कहा थे वो अधिकारी जो मोटी मोटी तनखाव उससे भी बड़ा सवाल ये है कि अब इन अधियारियो पर कोई कारवाई होगी या नहीं?

मुद्दा टीवी

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article